बड़गांव: पहलगाम आतंकी हमले के बाद कानून व्यवस्था को लेकर सरकार सतर्क, कलेक्ट्रेट में जिला प्रशासन और पुलिस की आपात बैठक हुई
पहलगाम आतंकी हमले के बाद कानून व्यवस्था को लेकर सरकार सतर्क, CM के निर्देश पर जिला कलेक्टर नमित मेहता व SP योगेश गोयल ने अधिकारियों की वीसी के जरिए आपात बैठक ली। पाकिस्तानी नागरिकों को निर्धारित अवधि में देश छोड़ने, कश्मीरी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने व धरना-प्रदर्शन पर निगरानी के निर्देश। सेना मूवमेंट की रिकॉर्डिंग व ड्रोन उपयोग प्रतिबंधित।