बड़गांव: भूपालपुरा थाना क्षेत्र में असामाजिक तत्वों ने मौलाना से की मारपीट, दाढ़ी खींचकर नाले में धक्का दिया
उदयपुर के भूपालपुरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात कुछ असामाजिक तत्वों ने मौलाना तस्लीम रज़ाक के साथ मारपीट कर उनकी दाढ़ी खींची और नाले में धक्का दे दिया। कश्मीर के पहलगाम हमले का जिक्र कर युवकों ने बदसलूकी की। सूचना पर विशेष समुदाय के लोग थाने पहुंचे और सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।