बड़गांव: पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में अश्विनी बाजार रहा बंद, व्यापारियों ने किया सुंदरकांड पाठ, माहौल देशभक्ति नारों से गूंजा
पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में शनिवार को उदयपुर के अश्विनी बाजार में व्यापारियों ने आधे दिन बाजार बंद रखा। इस दौरान सुंदरकांड पाठ कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और आतंकवाद के खिलाफ नारे लगाए। व्यापार मंडल अध्यक्ष जयेश चम्पावत ने प्रधानमंत्री पर भरोसा जताते हुए हमले का कड़ा जवाब देने की मांग की। बड़ी संख्या में व्यापारी और स्थानीय लोग शामिल हुए।