बड़गांव: उदयपुर के बड़गांव थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में आदतन अपराधी को किया गया गिरफ्तार
थाना बडगांव क्षेत्र के ग्राम पालड़ी में प्रार्थी गुलाबसिंह पर जानलेवा हमला करने के आरोपी हुकमसिंह बेदला को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। घटना 16 अप्रैल 2025 की रात की है, जब आरोपी ने प्रार्थी के टोके जाने पर उसे धमकाया और अगले दिन 17 अप्रैल को अपने साथी के साथ मोटरसाइकिल से प्रार्थी के घर पहुंचकर लोहे के सरिये से सिर पर वार किया.