सिमडेगा: भारी बारिश की वजह से कुलूकेरा करमटोली कोतारी नदी का पुलिया हुआ ध्वस्त ,आवागमन में खतरा
सिमडेगा में भारी बारिश की वजह से शुक्रवार को कुलुकेरा करमटोली कोतारी नदी का पुलिया ध्वस्त हो गया। मौके पर बताया गया की पुलिया का एप्रोच बढ़ जाने की वजह से अब आवागमन में लोगों को खतरा बढ़ गया है। बताया गया की बारिश की वजह से मिट्टी का कटाव हो जाने से पुलिया का नीचे का हिस्सा बह गया है। इधर स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द मरम्मत की मांग की है।