सिमडेगा: उपायुक्त ने समाहरणालय से झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के जागरूकता रथ को किया रवाना
झारखंड सरकार द्वारा शुरू किए गए झारखंड मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना के तहत शुक्रवार को समाहरणालय से उपायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को रवाना किया। उन्होंने बताया कि यह योजना 3 अगस्त से 10 अगस्त तक सभी पंचायत में कैंप लगाकर फॉर्म भरा जाएगा, जिसमें 21 वर्ष से 50 वर्ष के महिलाओं को इसमें जोड़ा जाएगा। मौके पर अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।