मछलीशहर: मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के करनौली गांव में खेत से पानी निकालने के विवाद में तीन सगी बहनों पर हुआ कुल्हाड़ी से हमला
करनौली गांव में शनिवार को खेत में पानी निकालने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। एक पक्ष कुल्हाड़ी लेकर घटना स्थल पर पहुंच गया और नीलम पटेल (26) शोभावती (23) आरती (20) पुत्री अमरनाथ पटेल पर हमला कर दिया हमले में तीनों सगी बहनें गम्भीर रूप से घायल हो गई।तीनों घायलों को मुंगरा बादशाहपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां से रेफर कर दिया गया।