मछलीशहर: मुंगराबादशाहपुर थाना के गांव करनौली में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, छह लोग घायल
करनौली में शुक्रवार को रास्ते को लेकर दो पक्षों में जबरदस्त मारपीट हो गई। जिसमें छ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों में आसा राम पटेल, निर्माला देवी, केशव प्रसाद, रंजना पटेल, आरती पटेल, सुभावती गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुंगराबादशाहपुर में भर्ती कराया गया। जिनमें चार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।