मछलीशहर: तेजी बाजार थाना पुलिस टीम ने दुराचार और पास्को एक्ट से संबंधित अपराधिक मामलों के आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे अपराधियों व वांछित अभियुक्तों की धर पकड़ के क्रम में तेज़ीबाजार थानाध्यक्ष के नेतृत्व में थाना सुजानगंज, मछलीशहर व तेज़ीबाजार में दुराचार पास्को व जघन्य अपराधों में संलिप्त वांछित आरोपी को तेज़ी बाजार चौराहे से पचास मीटर आगे कलिंजरा रोड के पास से पुलिस टीम के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।