मछलीशहर: मुंगराबादशाहपुर रेलवे स्टेशन के पश्चिम फाटक के पास मायके आई महिला की ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत
रेलवे स्टेशन के पश्चिम फाटक के पास भोर में करीब चार बजे वाराणसी जा रही सीतापुर स्पेशल ट्रेन की चपेट में आने से हिरावती देवी (42) पत्नी राजकुमार पटेल निवासी गोसेपुर, रामापुर थाना फतनपुर, जिला प्रतापगढ़ की मौत हो गई। वह बुधवार की रात को ही अपने मायके मुंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के मुंगरडीह गांव मे आई हुई थी। भोर में वह अपने घर के लिए निकली थी।