गाज़ियाबाद: नन्दग्राम थाना क्षेत्र में एक युवक ने वर्चस्व कायम करने के लिए अपनी पत्नी पर फायरिंग कर वीडियो किया वायरल
गाजियाबाद के थाना नंदग्राम क्षेत्र में एक हैरान और परेशान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यापारी ने रील बनाने के लिए अपनी पत्नी से फायरिंग करवाई। खुद का इलाके में वर्चस्व जमाने के लिए दो प्राइवेट लोगों को पुलिस की टोपी पहना और खुद गले में पुलिस का लोगो डाल कर फोटो खिंचवाया। पुलिस ने व्यापारी का खुमार उतारते हुए उसको गिरफ्तार किया।