पटियाली: सिढपुरा में भारतीय जन संघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मनाई गई जयंती, भाजपा जिलाध्यक्ष रहे मौजूद
भारतीय जन संघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पूरे देश में भाजपाई मना रहे हैं। जिसको लेकर रविवार को सिढपुरा कस्बे में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा जिला अध्यक्ष नीरज शर्मा पहुंचे। उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की आन-बान और शान की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए।