मुगलसराय: एसपी की अध्यक्षता में थाना अलीनगर और थाना मुगलसराय पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया
शासन की मंशा के अनुरूप फरियादियों को त्वरित न्याय की व्यवस्था हेतु शनिवार को जनपद के समस्त थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। एसपी ने थाना अलीनगर व थाना मुगलसराय में फरियादियों की समस्याओं को सुना। जनपद में पुलिस संबंधित तथा राजस्व संबंधित कुल 77 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, निस्तारण हेतु तत्काल संबंधित अधिकारियों को निर्देशित भी किया गया।