मुगलसराय: चंदौली जिले में वाहनों के बकाया जुर्माना में छूट देने के लिए एकमुश्त समाधान योजना लागू: डाॅ सर्वेश गौतम, ARTO
उप्र सरकार के परिवहन विभाग ने व्यावसायिक वाहनों के कर बकाया और विलंब शुल्क पर छूट प्रदान करने के लिए एकमुश्त समाधान योजना शुरू की है। यह योजना 6 नवंबर से लागू हो चुकी है और वाहन मालिक इसके तहत बकाया कर पर राहत प्राप्त कर सकते है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी एआरटीओ डॉ सर्वेश गौतम ने शनिवार को बताया कि जिले में वाहन स्वामी पंजीकरण करवा कर लाभ ले सकते है।