तेंदूखेड़ा: तेंदूखेड़ा में एसडीएम और पत्रकार के बीच विवाद, दोनों ने एक-दूसरे पर लगाए आरोप; मामला पहुंचा थाने
तेंदूखेड़ा। तेंदूखेड़ा में गुरुवार सुबह करीब 11 बजे एसडीएम सीजी गिरी और एक पत्रकार युवक के बीच विवाद होने का मामला सामने आया है। एसडीएम सीजी गिरी का आरोप है कि पत्रकार युवक ने उनके साथ झीना-झपटी की। वहीं पत्रकार का कहना है कि उसे क्वार्टर में बुलाकर उसके ऊपर जानलेवा हमला किया गया। घटना के बाद एसडीएम सीजी गिरी थाने पहुंचे। दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग आरोप