उनियारा: उनियारा नगरपालिका चुनाव में एक दिन पहले उम्मीदवारों ने दिखाई ताकत
Uniara, Tonk | Sep 8, 2026 उनियारा नगरपालिका चुनाव को लेकर मतदान के एक दिन पहले उम्मीदवारों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। कुछ उम्मीदवारों ने तो निर्दलीय उम्मीदवारों को अपने पक्ष में करने के लिए मेहनत की और उसमें सफल भी हो गए। मतदाता पर्ची मतदाताओं तक पहुंचाने सहित अन्य कार्यों को भी अंतिम रूप देते नजर आए।