☀️ देव कार्तिक छठ मेला-2026 में श्रद्धालुओं के लिए बड़ी सौगात! 🙏
🚌 35 निःशुल्क बसें और 30 निःशुल्क ऑटो एवं ई-रिक्शा से सुगम होगा श्रद्धालुओं का आवागमन।
देव की पावन धरती पर आयोजित हो रहे देव कार्तिक छठ मेला-2026 में श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन, औरंगाबाद द्वारा विशेष परिवहन व्यवस्था की गई है।
आज माननीय मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार सरकार डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल एवं माननीय मंत्री, पिछड़ा एवं अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, बिहार सरकार श्रीमती रमा निषाद सहित माननीय जनप्रतिनिधियों, जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक श्री उपेन्द्रनाथ वर्मा ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर 35 निःशुल्क बसों को रवाना किया।
📍 तीन प्रमुख मार्गों पर बस सेवा की व्यवस्था
🚌 देव मोड़ से देव प्रखंड तक – 21 बसें
🚌 माले नगर से बहुआरा मोड़ तक – 07 बसें
🚌 विशुनपुर प्राथमिक विद्यालय से कन्हैया मोड़ तक – 07 बसें
इसके अतिरिक्त चांदपुर से गोदाम तक 30 निःशुल्क ऑटो एवं ई-रिक्शा का भी परिचालन कराया जा रहा है।
🚩 सशुल्क वाहनों के लिए भी निर्धारित किराया व्यवस्था
निजी ऑटो संचालकों के लिए प्रमंडल द्वारा निर्धारित दरों के अनुरूप अधिकतम किराया तय किया गया है। पारदर्शिता एवं यात्रियों की सुविधा के लिए सभी वाहनों पर किराया सूची चिपकाई गई है तथा सार्वजनिक स्थलों पर बैनर एवं पोस्टर के माध्यम से भी इसकी जानकारी दी जा रही है।
✨ श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुगम आवागमन जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा के नेतृत्व में देव कार्तिक छठ मेला-2026 में देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बेहतर परिवहन एवं आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने हेतु जिला प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।
आइए, आस्था और विश्वास के इस महापर्व में देव पधारें और जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का लाभ उठाएं। 🙏
#SamratChoudhary #CMSamrat #DevChhathMela2026 #AurangabadBihar #FreeBusService #ChhathMahaparv #DistrictAdministration
Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Transport Department, Government of Bihar