तिरोड़ी: सीतापठोर में राजीव सागर बांध नहर की पुलिया जानलेवा, गड्ढों में फंसकर पलटी कार, सिंचाई विभाग बेखबर
कटेधरा से रिड्डीटेक मुख्य सड़क मार्ग पर ग्राम सीतापठोर में राजीव सागर बांध की नहर पर बनी पुलिया पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है और जानलेवा बन गई है। पुलिया पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। इसके बावजूद सिंचाई विभाग लंबे समय से इसकी मरम्मत की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। स्थानीय लोगों की मानें तो इस पुलिया की मरम्मत के लिए कई