मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठयक्रम का सत्र आरम्भ
--
म.प्र. जन अभियान परिषद टीकमगढ़ ब्लॉक में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम की कक्षाओं का सत्र आरम्भ किया गया। इस अवसर पर जिला समन्वयक डॉ सुनील कटियार ने cmcldp पाठयक्रम के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अपने अपने ग्राम में वास्तविक हितग्राहियों और वंचित समुदाय को प्राथमिकता से योजनाओं का लाभ दिलवाना है, जिससे ग्राम में आपकी पहचान सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में हो। अपनी कार्य शैली से ग्राम का चौमुखी विकास किया जा सके। इस अवसर पर विद्यार्थियों को प्रोजेक्ट वर्क, विद्यार्थी लर्निंग ऐप , प्रयोग शाला ग्राम, विषय चयन की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर मेरा युवा भारत जिला युवा अधिकारी श्री अनुराग शुक्ला ने छात्रों और छात्राओं को भारत सरकार द्वारा मेरा युवा भारत के माध्यम से संचालित योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छात्रों और छात्राओं को किस तरह से अपने ग्राम में नेतृत्वकर्ता के रूप में कार्य करना है उसकी विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर छात्रों और छात्राओं को अध्ययन सामग्री वितरित की गई। इस अवसर पर परामर्शदाताओं ने भी छात्रों और छात्राओं को परामर्श दिया।
#jansamparkmp
#Jansamparktikamgarh
#tikamgarh
4 views | Tikamgarh, Madhya Pradesh | Sep 14, 2026