भीलवाड़ा: स्वतंत्रता दिवस को लेकर RPF और GRP का संयुक्त चेकिंग अभियान, रेलवे स्टेशन पर सघन जांच
भीलवाड़ा। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2026 के मद्देनजर रेलवे सुरक्षा को लेकर RPF एवं GRP की संयुक्त टीम ने गुरुवार को भीलवाड़ा रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान रेलवे स्टेशन परिसर के साथ आने-जाने वाली सवारी गाड़ियों की भी गहन जांच की गई। प्लेटफार्म, बुकिंग हॉल, वेटिंग रूम और सर्कुलेटिंग एरिया में जांच की।