*संगम विश्वविद्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया*
भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल
संगम विश्वविद्यालय परिसर में 80वां स्वतंत्रता दिवस अत्यंत हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. करुणेश सक्सेना तथा रजिस्ट्रार डॉ आलोक कुमार रहे। उन्होंने एनसीसी कैडेट्स द्वारा प्रस्तुत की गई भव्य परेड का गार्ड निरीक्षण किया तथा झंडारोहण के साथ सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दीं।कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स ने अनुशासन और देशभक्ति से ओत-प्रोत परेड प्रस्तुत की। इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई, जिनमें देशप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना स्पष्ट रूप से झलकती रही।कुलपति प्रो सक्सेना ने सभी को गणत
इस अवसर पर कुलपति प्रोफेसर करुनेश सक्सेना, रजिस्ट्रार डॉ आलोक कुमार के द्वारा शैक्षणिक, गैर शैक्षणिक, खेलकूद ,एनसीसी, पदोन्नति प्रमाण पत्र, शोध आदि के क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य करने वाले फैकल्टी स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं को अवार्ड से सम्मानित किया गया। संचालन डॉ अनुराग शर्मा, डॉ श्वेता बोहरा ने किया।
समारोह में विश्वविद्यालय के सभी फैकल्टी सदस्य, स्टाफ ,कैडेट एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।