पटियाली: थाना सिकंदरपुर वैश्य के बहोरा में महिला के साथ मारपीट, दो नामजदों के खिलाफ दी गई तहरीर
पटियाली। थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के ग्राम बहोरा में दो लोगों पर घर में घुसकर सुमन पत्नी नन्हे उर्फ वेदराम से मारपीट करने का आरोप लगा है। मारपीट में महिला घायल हो गई। पति के साथ थाने पहुंची पीड़िता ने दो नामजदों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने महिला को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा। बुधवार दोपहर पटियाली सीएचसी में उसका परीक्षण कराया गया।