घाटोल: वनाला ग्राम पंचायत के सरपंच नर्मदा डामोर का ग्रामीणों ने किया स्वागत, निकाला जुलूस
बांसवाड़ा घाटोल मार्ग पर स्थित वनाला ग्राम पंचायत की नवीन सरपंच नर्मदा डामोर का ग्रामीणों द्वारा जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। सोमवार दोपहर 1 बजे मिली जानकारी अनुसार इस मोके पर ग्रामीणों ने नवीन सरपंच का नर्मदा डामोर स्वागत समारोह रख कर बैठक का आयोजन किया। बैठक के दौरान नवीन सरपंच प्रतिनिधि दिनेश डामोर ने ग्रामीणों को संबोधित किया। और जुलस निकाला गया।