नरहरपुर में गौवंश तस्करी के आरोपों को लेकर कांग्रेस ने बजरंग दल का पुतला दहन किया*
कांकेर। नरहरपुर क्षेत्र में गौवंश की कथित तस्करी में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की संलिप्तता के आरोपों को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कांकेर ग्रामीण एवं शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा आज पुराना बस स्टैंड कांकेर में बजरंग दल एवं भाजपा का पुतला दहन कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि गौवंश के नाम पर राजनीति करने वाले संगठनों की वास्तविकता जनता के सामने आनी चाहिए। कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी पर भी आरोप लगाया कि वह गाय के नाम पर राजनीति करती है, लेकिन ऐसे मामलों में उसकी भूमिका और जवाबदेही पर सवाल उठते हैं। यदि नरहरपुर में गौवंश तस्करी के आरोप सही हैं, तो पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा नरहरपुर नगर पंचायत के 80 गौवंश
Kanker, Kanker | Oct 6, 2026