अल्बर्ट एक्का (जारी): पारसा ने 2-1 से जीता फुटबॉल फाइनल, विजेता टीम को मिले 51 हजार रुपये
जारी प्रखंड अंतर्गत गोबिंदपुर में मनी प्राइज सह जोड़ा खस्सी फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच का आयोजन मंगलवार को हुआ। मुख्य अतिथि परमवीर अल्बर्ट एक्का के सुपुत्र भिन्सेंट एक्का तथा विशिष्ट अतिथि बीडीओ रविकांत शर्मा व प्रखंड प्रमुख उर्मिला केरकेट्टा ने टॉस कराकर और फुटबॉल को किक मारकर मैच का शुभारंभ किया। फाइनल मुकाबला जारी प्रखंड के पारसा और डुमरी को हराया।