शामली: शामली कोतवाली पुलिस ने चोरी की 2 वारदातों में खेडीकरमू निवासी व्यक्ति को गिरफ्तार किया, ई-रिक्शा व सिलेंडर बरामद
Shamli, Shamli | Sep 18, 2025 गुरूवार शाम साढ़े 5 बजे शामली कोतवाली पुलिस ने बताया कि 30 जुलाई को बलजीत नगर स्थित मकान में चोरी हुई थी, वहीं 9 सितंबर को सरवरपीर मोहल्ले से ई—रिक्शा चोरी की वारदात सामने आई थी। पुलिस ने बताया कि दोनों वारदातों में खेडीकरमू निवासी सचिन पुत्र राकेश को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से ई—रिक्शा व गैस सिलेंडर बरामद हुआ है।