शामली: बाबरी, झिंझाना, शामली व गढ़ीपुख्ता पुलिस ने न्यायालय से वांछित 7 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | Sep 18, 2025 गुरूवार की शाम साढ़े 5 बजे पुलिस कार्यालय शामली से बताया गया कि वांछित व वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बाबरी, झिंझाना, शामली व गढ़ीपुख्ता पुलिस ने न्यायालय से वांछित चल रहे कैडी निवासी इरशाद, नाजिम, इकराम, रामपुरा से बब्बी, भमेडी शाहपुर से सचिन, पल्ठेडी से रविंद्र और राजोवाला कलंदरशाह से हकीमुद्दीन को गिरफ्तार किया है।