चित्तौड़गढ़: खातिर महल में अखिल भारतीय जैन सोशल ग्रुप प्रतापगढ़ द्वारा आयोजित दो दिवसीय सावन एग्ज़ीबिशन का हुआ समापन
अखिल भारतीय जैन सोशल ग्रुप प्रताप द्वारा चित्तौड़गढ़ में पहली बार दो दिवसीय सावन एग्जीबिशन का आयोजन अध्यक्ष रेखा गिलुण्डिया की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। सचिव अनिता भड़कतिया ने बताया कि महिलाओं को व्यवसाय में प्रोत्साहन देने व उचित प्लेटफार्म मुहैया कराने के उद्देश्य की पूर्ति को लेकर 22 व 23 जुलाई को शहर स्थित खातर महल में आयोजित किया गया।