चित्तौड़गढ़: सेमलपुरा घाटा में चलती बाइक से कंट्रोल खोने के बाद बाइक सवार बाइक सहित पेड़ में जा फंसा, राहगीरों ने पहुंचाया अस्पताल
अभयपुर क्षेत्र में चलती बाइक से चालक नियंत्रण को बैठा और बाइक सहित एक पेड़ में जा फसा। करीब डेढ़ घंटे तक फंसे रहने के बाद उधर से गुजर रहे लोगों ने उन्हें बाहर निकाला और परिजनो को इत्तला की। उसके सीने में अन्दरूनी चोट के साथ जिला चिकित्सालय लाया गया। हासला निवासी 50 वर्षीय शंकर सिंह पुत्र उदय सिंह सेमलपुरा घाटा क्षेत्र में इस हादसे का शिकार हो गया।