चित्तौड़गढ़: विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने सदन में घाटा क्षेत्र के गांवों को मगरा विकास योजना में शामिल करने की रखी मांग
चित्तौडगढ़ विधायक चंद्रभानसिह आक्या ने मंगलवार को घाटा क्षेत्र के गांवो को मगरा विकास योजना में शामिल कर विकास कार्य कराने का मुद्दा सदन में उठाया। विधायक आक्या द्वारा पुछे गये प्रश्न के जबाव में पंचायतीराज ग्रामीण विकास राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने बताया कि इस क्षेत्र के 83 गांव को इस योजना में जोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।