चित्तौड़गढ़: भाजपा जिला कार्यालय पर युवा मोर्चा की बैठक हुई आयोजित कारगिल विजय दिवस पर मशाल जुलूस निकालने को लेकर हुई चर्चा
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की बैठक भाजपा जिला महामंत्री रघु शर्मा के मुख्य आतिथ्य में जिला कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेश गाडरी ने की। बैठक में आगामी 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस पर मशाल जुलूस निकाले जाने का निर्णय लिया गया। युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष अविनाश शर्मा ने बताया कि मशाल जुलूस पाडनपोल से शुरू किया जाएगा।