चित्तौड़गढ़: कलेक्ट्रेट पर जलदाय विभाग को निगम बनाए जाने को लेकर विरोध करते हुए कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सोपा
जलदाय विभाग को निगम बनाए जाने को लेकर मंगलवार को कलेक्टर परिसर में मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन दिया। प्रदेश की पेयजल व्यवस्था संभाल रहे जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को आरडब्ल्यूएसएससी को हस्तांतरित करते हुए निगम बनाए जाने के विरोध में अधिकारी और कर्मचारियों ने में संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले विरोध प्रदर्शन किया।