Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews

#बड़ी_ख़बर : जम्मू-कश्मीर के डोडा में सेना की गाड़ी खाई में गिरी, दस जवानों की मौत, सात घायल #BreakingNews #army #accide...

Uttarakhand, India | Jan 23, 2026

MORE NEWS

रूद्रप्रयाग जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका, तीनों ब्लॉकों में लगेंगे भर्ती शिविर,

सुरक्षा सैनिक, सुपरवाइजर और सुरक्षा अधिकारी के पदों पर होगा चयन, 7 से 14 अगस्त तक चलेगी भर्ती प्रक्रिया,

रुद्रप्रयाग। जनपद के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए जिले के तीनों विकासखंड मुख्यालयों में भर्ती शिविर आयोजित किए जाएंगे। भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद के सौजन्य एवं एसआईएस इंडिया लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इन शिविरों में सुरक्षा सैनिक, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी के पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

भर्ती शिविर में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के शिक्षित बेरोजगार युवा प्रतिभाग कर सकते हैं। शिविर में अभ्यर्थियों का चयन निर्धारित शैक्षिक योग्यता, आयु एवं शारीरिक मानकों के आधार पर किया जाएगा। सुरक्षा सैनिक पद के लिए 10वीं पास, 19 से 40 वर्ष आयु तथा न्यूनतम 168 सेंटीमीटर लंबाई निर्धारित की गई है। वहीं सुरक्षा सुपरवाइजर पद के लिए 12वीं पास, 19 से 40 वर्ष आयु तथा न्यूनतम 170 सेंटीमीटर लंबाई निर्धारित है।

इन तिथियों पर होंगे भर्ती शिविर

- ऊखीमठ विकासखंड: 7 एवं 10 अगस्त 2026
- अगस्त्यमुनि विकासखंड: 11 एवं 12 अगस्त 2026
- जखोली विकासखंड: 13 एवं 14 अगस्त 2026

भर्ती शिविर का आयोजन निर्धारित तिथियों में सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने साथ 10वीं की अंकतालिका की छायाप्रति एवं आधार कार्ड की छायाप्रति लेकर उपस्थित होना होगा। चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत प्रशिक्षण के लिए देहरादून स्थित प्रशिक्षण केंद्र में रिपोर्ट करना होगा।

प्रशिक्षण के बाद रोजगार का अवसर

चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण केंद्र में निर्धारित प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में सुरक्षा सेवाओं के लिए नियुक्ति का अवसर उपलब्ध कराया जाएगा। विज्ञप्ति के अनुसार, नियुक्त अभ्यर्थियों को 16 हजार से 30 हजार रुपये तक मासिक वेतन के साथ पीएफ, ग्रेच्युटी, ईएसआई, बीमा एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। नौकरी के दौरान दुर्घटना होने पर परिवार को निर्धारित प्रावधानों के तहत आर्थिक सहायता भी दी जाएगी।

रोजगार शिविरों के सफल आयोजन के लिए मुख्य विकास अधिकारी ने सभी संबंधित विकासखंड अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। प्रशासन का उद्देश्य अधिक से अधिक बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।

अधिक जानकारी के लिए कमांडेंट कार्यालय के मोबाइल नंबर 9509896497 एवं 7905086105 पर संपर्क किया जा सकता है।

रूद्रप्रयाग जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका, तीनों ब्लॉकों में लगेंगे भर्ती शिविर, सुरक्षा सैनिक, सुपरवाइजर और सुरक्षा अधिकारी के पदों पर होगा चयन, 7 से 14 अगस्त तक चलेगी भर्ती प्रक्रिया, रुद्रप्रयाग। जनपद के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए जिले के तीनों विकासखंड मुख्यालयों में भर्ती शिविर आयोजित किए जाएंगे। भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद के सौजन्य एवं एसआईएस इंडिया लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इन शिविरों में सुरक्षा सैनिक, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी के पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। भर्ती शिविर में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के शिक्षित बेरोजगार युवा प्रतिभाग कर सकते हैं। शिविर में अभ्यर्थियों का चयन निर्धारित शैक्षिक योग्यता, आयु एवं शारीरिक मानकों के आधार पर किया जाएगा। सुरक्षा सैनिक पद के लिए 10वीं पास, 19 से 40 वर्ष आयु तथा न्यूनतम 168 सेंटीमीटर लंबाई निर्धारित की गई है। वहीं सुरक्षा सुपरवाइजर पद के लिए 12वीं पास, 19 से 40 वर्ष आयु तथा न्यूनतम 170 सेंटीमीटर लंबाई निर्धारित है। इन तिथियों पर होंगे भर्ती शिविर - ऊखीमठ विकासखंड: 7 एवं 10 अगस्त 2026 - अगस्त्यमुनि विकासखंड: 11 एवं 12 अगस्त 2026 - जखोली विकासखंड: 13 एवं 14 अगस्त 2026 भर्ती शिविर का आयोजन निर्धारित तिथियों में सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने साथ 10वीं की अंकतालिका की छायाप्रति एवं आधार कार्ड की छायाप्रति लेकर उपस्थित होना होगा। चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत प्रशिक्षण के लिए देहरादून स्थित प्रशिक्षण केंद्र में रिपोर्ट करना होगा। प्रशिक्षण के बाद रोजगार का अवसर चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण केंद्र में निर्धारित प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में सुरक्षा सेवाओं के लिए नियुक्ति का अवसर उपलब्ध कराया जाएगा। विज्ञप्ति के अनुसार, नियुक्त अभ्यर्थियों को 16 हजार से 30 हजार रुपये तक मासिक वेतन के साथ पीएफ, ग्रेच्युटी, ईएसआई, बीमा एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। नौकरी के दौरान दुर्घटना होने पर परिवार को निर्धारित प्रावधानों के तहत आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। रोजगार शिविरों के सफल आयोजन के लिए मुख्य विकास अधिकारी ने सभी संबंधित विकासखंड अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। प्रशासन का उद्देश्य अधिक से अधिक बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। अधिक जानकारी के लिए कमांडेंट कार्यालय के मोबाइल नंबर 9509896497 एवं 7905086105 पर संपर्क किया जा सकता है।

Rudraprayag, Rudraprayag | Aug 8, 2026

आराध्य देव बाबा केदारनाथ जी आज शनिवार के प्रातः कालीन दर्शन कीजिए!!

शुभ मंगलमय दर्शन
जय श्री केदार 🙏🌹

आराध्य देव बाबा केदारनाथ जी आज शनिवार के प्रातः कालीन दर्शन कीजिए!! शुभ मंगलमय दर्शन जय श्री केदार 🙏🌹

Rudraprayag, Rudraprayag | Aug 8, 2026

शुक्रवार आज के संध्याकालीन आरती दर्शन कीजिए हर हर महादेव जय श्री केदार शुभरात्रि🌹♥️👏

शुक्रवार आज के संध्याकालीन आरती दर्शन कीजिए हर हर महादेव जय श्री केदार शुभरात्रि🌹♥️👏

Rudraprayag, Rudraprayag | Aug 7, 2026

अगस्त्यमुनि सीएचसी में बिजली संकट, घंटों ठप रही एक्स-रे सेवा,,

मरीजों को करना पड़ा लंबा इंतजार, हाई कैपेसिटी जनरेटर की उठी मांग,,

रुद्रप्रयाग जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अगस्त्यमुनि में शुक्रवार को बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण एक्स-रे सेवा घंटों तक प्रभावित रही। बिजली गुल होते ही एक्स-रे मशीन बंद हो गई, जिससे जांच के लिए पहुंचे मरीजों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा। अस्पताल में उपलब्ध जनरेटर एक्स-रे मशीन का लोड उठाने में सक्षम नहीं होने से बैकअप व्यवस्था भी काम नहीं आ सकी।

मामले की जानकारी मिलने पर रुद्रप्रयाग विधानसभा के पूर्व विधायक प्रत्याशी मोहित डिमरी ने अस्पताल का निरीक्षण किया और मरीजों से बातचीत कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल में तत्काल हाई कैपेसिटी जनरेटर उपलब्ध कराने की मांग करते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में इस प्रकार की समस्या मरीजों के लिए गंभीर परेशानी का कारण बन रही है।

वहीं, सीएचसी अगस्त्यमुनि की प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अक्षिता ने बताया कि अस्पताल में मुख्य समस्या बार-बार होने वाली बिजली कटौती की है। उन्होंने कहा कि बिजली आपूर्ति बाधित होने पर एक्स-रे की प्रक्रिया प्रभावित हो जाती है, जबकि अन्य स्वास्थ्य सेवाएं सामान्य रूप से संचालित की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में अस्पताल 30 बेड का है तथा भविष्य में इसे और विकसित करने की योजना पर कार्य चल रहा है। 12 अतिरिक्त बेड के लिए डीपीआर (विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन) तैयार की जा चुकी है।

डॉ. अक्षिता ने कहा कि बरसात के मौसम में अस्पताल में मरीजों की संख्या काफी बढ़ जाती है। इन दिनों प्रतिदिन लगभग 400 से 500 मरीज ओपीडी में उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। इसके बावजूद अस्पताल का चिकित्सकीय एवं स्वास्थ्यकर्मी स्टाफ सभी मरीजों को बेहतर उपचार देने का प्रयास कर रहा है।

स्थानीय लोगों ने अस्पताल में उच्च क्षमता का जनरेटर उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि बिजली कटौती के दौरान भी एक्स-रे सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं निर्बाध रूप से संचालित होती रहें और मरीजों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

अगस्त्यमुनि सीएचसी में बिजली संकट, घंटों ठप रही एक्स-रे सेवा,, मरीजों को करना पड़ा लंबा इंतजार, हाई कैपेसिटी जनरेटर की उठी मांग,, रुद्रप्रयाग जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अगस्त्यमुनि में शुक्रवार को बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण एक्स-रे सेवा घंटों तक प्रभावित रही। बिजली गुल होते ही एक्स-रे मशीन बंद हो गई, जिससे जांच के लिए पहुंचे मरीजों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा। अस्पताल में उपलब्ध जनरेटर एक्स-रे मशीन का लोड उठाने में सक्षम नहीं होने से बैकअप व्यवस्था भी काम नहीं आ सकी। मामले की जानकारी मिलने पर रुद्रप्रयाग विधानसभा के पूर्व विधायक प्रत्याशी मोहित डिमरी ने अस्पताल का निरीक्षण किया और मरीजों से बातचीत कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल में तत्काल हाई कैपेसिटी जनरेटर उपलब्ध कराने की मांग करते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में इस प्रकार की समस्या मरीजों के लिए गंभीर परेशानी का कारण बन रही है। वहीं, सीएचसी अगस्त्यमुनि की प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अक्षिता ने बताया कि अस्पताल में मुख्य समस्या बार-बार होने वाली बिजली कटौती की है। उन्होंने कहा कि बिजली आपूर्ति बाधित होने पर एक्स-रे की प्रक्रिया प्रभावित हो जाती है, जबकि अन्य स्वास्थ्य सेवाएं सामान्य रूप से संचालित की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में अस्पताल 30 बेड का है तथा भविष्य में इसे और विकसित करने की योजना पर कार्य चल रहा है। 12 अतिरिक्त बेड के लिए डीपीआर (विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन) तैयार की जा चुकी है। डॉ. अक्षिता ने कहा कि बरसात के मौसम में अस्पताल में मरीजों की संख्या काफी बढ़ जाती है। इन दिनों प्रतिदिन लगभग 400 से 500 मरीज ओपीडी में उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। इसके बावजूद अस्पताल का चिकित्सकीय एवं स्वास्थ्यकर्मी स्टाफ सभी मरीजों को बेहतर उपचार देने का प्रयास कर रहा है। स्थानीय लोगों ने अस्पताल में उच्च क्षमता का जनरेटर उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि बिजली कटौती के दौरान भी एक्स-रे सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं निर्बाध रूप से संचालित होती रहें और मरीजों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

Rudraprayag, Rudraprayag | Aug 7, 2026

सोनप्रयाग पार्किंग। केदारनाथ जाने के लिए लगी कांवड़ यात्रियों की भीड़।

सोनप्रयाग पार्किंग। केदारनाथ जाने के लिए लगी कांवड़ यात्रियों की भीड़।

Rudraprayag, Rudraprayag | Aug 7, 2026

#बड़ी_ख़बर : जम्मू-कश्मीर के डोडा में सेना की गाड़ी खाई में गिरी, दस जवानों की मौत, सात घायल #BreakingNews #army #accide... - Uttarakhand News