लालगंज: लालगंज तहसील में एसडीएम की कार्य प्रणाली से नाराज अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में चक्रमण कर की नारेबाजी
लालगंज तहसील में बार और बेंच के बीच लंबे समय से बना गतिरोध खत्म नहीं हो रहा है। उपरौध अधिवक्ता समिति के अधिवक्ता पिछले एक माह से न्यायालय का बहिष्कार कर रहे हैं। बृहस्पतिवार दोपहर बाद करीब 1:00 बजे समिति के अध्यक्ष के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में प्रदर्शन कर नारेबाजी की। आपसी सामंजस्य नहीं बनने से न्यायिक कामकाज प्रभावित हो रहा है।