Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
Lucknow
Uttarakhand

जमुई: विषैले सांप के लिए वरदान बने स्नेक कैचर बंटी सिंह, सुरक्षित रेस्क्यू कर कई सांपों की बचाई जान, इंसान को भी किया सुरक्षित डिजिटल दौर में स्नेक कैचर जमुई जिले के मलयपुर निवासी बंटी सिंह सोशल मीडिया और मोबाइल की मदद से लोगों तक मिनटों में पहुंच रहे हैं और सांप का सुरक्षित रेस्क्यू कर सांप और इंसान की जान बचा रहे हैं और सांप को जंगलों में जाकर छोड़ रहे हैं यह पर्यावरण के लिए भी बेहतर माना जा रहा है। इसका वीडियो बुधवार की सुबह 10:00 बजे सामने आई है। बंटी सिंह अब तक 1,000 से अधिक जहरीले और विषहीन सांपों का सफल रेस्क्यू कर चुके हैं। जिले के किसी भी इलाके से सूचना मिलने पर वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचते हैं और पूरी सावधानी के साथ सांप को पकड़कर लोगों को सुरक्षित करते हैं। रेस्क्यू के बाद बंटी सिंह अपने एक सहयोगी के साथ सांपों को जमुई-लक्ष्मीपुर मार्ग स्थित गंगटा जंगल में छोड़ देते हैं, ताकि वे अपने प्राकृतिक आवास में सुरक्षित रह सकें। उनका कहना है कि सांपों को मारना नहीं, बल्कि सुरक्षित स्थान पर पहुंचाना ही सबसे बेहतर समाधान है। आज बंटी सिंह सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों को जागरूक कर रहे हैं। वे सांपों की पहचान, जहरीले और गैर-ज़हरीले सांपों में अंतर, काटने पर प्राथमिक उपचार और बचाव के सही तरीकों की जानकारी साझा करते हैं। इससे लोगों में जागरूकता बढ़ी है और अनावश्यक रूप से सांपों को मारने की घटनाएं कम हुई हैं। पर्यावरण विद प्रोफेसर अजय कुमार (महिला कॉलेज जमुई ) ने बताया कि सांप पर्यावरण का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। वे खेतों में चूहों की संख्या नियंत्रित कर किसानों की फसलों की रक्षा करते हैं और प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। इसलिए उनका संरक्षण भी उतना ही जरूरी है जितनी मानव सुरक्षा। हालांकि, स्नेक कैचर का काम बेहद जोखिम भरा होता है। बिना प्रशिक्षण के किसी भी व्यक्ति को सांप पकड़ने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम ही सुरक्षा उपकरणों के साथ इस कार्य को अंजाम देती है। डिजिटल प्लेटफॉर्म ने स्नेक कैचरों को नई पहचान दी है। पहले जहां उनका काम सीमित क्षेत्र तक ही रहता था, वहीं अब उनके रेस्क्यू वीडियो और जागरूकता अभियान हजारों-लाखों लोगों तक पहुंच रहे हैं। ऐसे में बंटी सिंह जैसे स्नेक कैचर न सिर्फ लोगों की जान बचा रहे हैं, बल्कि वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरण संतुलन की दिशा में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। #jamuitopnews #snacks #snackcature #jamui

Jamui, Jamui | Jul 15, 2026

MORE NEWS

जमुई:वज्रपात में एक व्यक्ति की गई जा^/न

जमुई: जिले के ख़ैरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सिमरा गांव में बुधवार की शाम रिमझिम बारिश के बीच हुई वज्रपात से 55 वर्षीय सत्यनारायण पासवान बु^री तरह झु^ल^स गए। घटना की जानकारी के बाद स्थानीय लोगों की मदद से स्वजन द्वारा फौरन व्यक्ति को सदर अस्पताल लाया गया, जहां जांच के बाद डाक्टर ने मृ^त घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। इसके बाद सदर अस्पताल पहुंची पुलिस द्वारा कागजी प्रक्रिया पूरी कर मृ^त^क के श^/व का पोस्टमार्टम कराया गया और श^व को स्वजन के हवाले कर दिया गया। स्वजन ने बताया कि सत्यनारायण पासवान हमेशा की तरह मवेशी चराने के लिए घर के बगल में ही गए हुए थे। मवेशी चराने के दौरान ही रिमझिम बारिश शुरू हुई और अचानक वज्रपात हो गई। जिससे सतनारायण पासवान बुरी तरह झु^ल^स कर बेहोशी अवस्था में गिर गए। इसके बाद फौरन उसे सदर अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टर ने जांच के बाद मृ^त घोषित कर दिया। सत्यनारायण पासवान की मौत के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया। परिजन का रो-रो कर बुरा हाल होने लगा। सतनारायण पासवान के श^व को देखने के लिए सदर अस्पताल में काफी लोगों की भीड़ लगी रही। स्वजन के चीख और चित्कार से सभी की आंखें नम हो गई। #jamuitopnews #jamuibihar #jamuiPolice #viral #viralvideoシ

जमुई:वज्रपात में एक व्यक्ति की गई जा^/न जमुई: जिले के ख़ैरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सिमरा गांव में बुधवार की शाम रिमझिम बारिश के बीच हुई वज्रपात से 55 वर्षीय सत्यनारायण पासवान बु^री तरह झु^ल^स गए। घटना की जानकारी के बाद स्थानीय लोगों की मदद से स्वजन द्वारा फौरन व्यक्ति को सदर अस्पताल लाया गया, जहां जांच के बाद डाक्टर ने मृ^त घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। इसके बाद सदर अस्पताल पहुंची पुलिस द्वारा कागजी प्रक्रिया पूरी कर मृ^त^क के श^/व का पोस्टमार्टम कराया गया और श^व को स्वजन के हवाले कर दिया गया। स्वजन ने बताया कि सत्यनारायण पासवान हमेशा की तरह मवेशी चराने के लिए घर के बगल में ही गए हुए थे। मवेशी चराने के दौरान ही रिमझिम बारिश शुरू हुई और अचानक वज्रपात हो गई। जिससे सतनारायण पासवान बुरी तरह झु^ल^स कर बेहोशी अवस्था में गिर गए। इसके बाद फौरन उसे सदर अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टर ने जांच के बाद मृ^त घोषित कर दिया। सत्यनारायण पासवान की मौत के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया। परिजन का रो-रो कर बुरा हाल होने लगा। सतनारायण पासवान के श^व को देखने के लिए सदर अस्पताल में काफी लोगों की भीड़ लगी रही। स्वजन के चीख और चित्कार से सभी की आंखें नम हो गई। #jamuitopnews #jamuibihar #jamuiPolice #viral #viralvideoシ

Jamui, Jamui | Aug 5, 2026

जमुई के सोनो में सहयोग शिविर | सरकारी योजनाओं के लिए उमड़ी भीड़ | 30 दिन में होगा आवेदन का निष्पादन

जमुई के सोनो में सहयोग शिविर | सरकारी योजनाओं के लिए उमड़ी भीड़ | 30 दिन में होगा आवेदन का निष्पादन

Jamui, Jamui | Aug 5, 2026