उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित प्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। मंदिर परिसर में स्थित पवित्र तप्त कुंड में स्नान करने के दौरान दो बुजुर्ग महिला तीर्थयात्रियों की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, दोनों महिलाओं को स्नान करते समय अचानक चक्कर आ गया और वे अचेत हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और मंदिर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को अस्पताल पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Haridwar #viralvideo #Chamoli #Badrinath