पोड़ैयाहाट: अज्ञात वाहन की टक्कर से तांबाजोर गांव की महिला घायल, NHAI एंबुलेंस से सदर अस्पताल पहुंची
अज्ञात वाहन की टक्कर से शुक्रवार के साथ तांबा जोर गांव की एक महिला बुरी तरह घायल हो गई। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के एंबुलेंस ने उसे सदर अस्पताल गोड्डा पहुंचा दिया जहां उसका इलाज चल रहा है। सकरी फुलवार पंचायत के मुखिया सुनील जी के अनुसार वह महिला बाजार जा रही थी हालांकि अब वह पहले से बेहतर है।