घाटमपुर: सजेती में पुलिस टीम पर गोली चलाकर फरार हुए जुआरी, एडीसीपी ने दी चेतावनी
सजेती में दबिश के दौरान पुलिस ने नौ जुआरियों को गिरफ्तार किया लेकिन कुछ जुआरी पुलिस टीम पर फायर करते हुए फरार हो गए।एडीसीपी दक्षिण महेश कुमार ने शुक्रवार शाम 5:00 बजे जुआरी को चेतावनी दी और कहा कि जुआ अपराध की जननी है। दक्षिण जोन में अब कहीं भी जुआरी सक्रिय नहीं हो पाएंगे और जल्द ही फरार जुआरियों को गिरफ्तार किया जाएगा।