घाटमपुर: सजेती पुलिस ने जुए की फड़ पर दी दबिश, बचने के लिए जुआरी ने पुलिस पर किया फायर, 9 गिरफ्तार, कई फरार
सजेती थाना क्षेत्र के ग्राम हरदौली में यमुना नदी के किनारे जंगल में जुआ खेले जाने की सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश दी।थाना प्रभारी ने शुक्रवार दोपहर 1:30 बजे बताया दबिश में नौ जुआरियों को गिरफ्तार किया गया है जिनके पास से 220000 रुपए, 11 मोबाइल फोन और एक बोलेरो गाड़ी बरामद हुई है। एक जुआरी पुलिस टीम पर फायर कर अपने कई साथियों साथ फरार हो गया है।