घाटमपुर: हरबसपुर गांव के पास तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर हुई मौत
बिधनू थाना क्षेत्र अंतर्गत हरबसपुर गांव के पास सड़क हादसे में पतारा निवासी पियूष त्रिपाठी की मौत हो गई।थाना प्रभारी ने शुक्रवार सुबह 8:00 बजे जानकारी दी गुरुवार देर रात डंपर ने बाइक से जा रहे पीयूष को टक्कर मारकर कुचल दिया था, जिसमें पीयूष की मौत हो गई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।