घाटमपुर: सजेती के चिटकिन गांव में महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट, वीडियो हुआ वायरल
सजेती थाना क्षेत्र के चिटकिन गांव में दो पक्षों की महिलाओं के बीच जमकर मारपीट हुई।मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर प्रकरण की शिकायत पुलिस से की गई।थाना प्रभारी कमलेश राय ने गुरुवार शाम 7:30 बजे जानकारी दी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को संज्ञान में लिया गया है।प्रकरण में मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।