घाटमपुर: सेन पश्चिम पारा थाना पुलिस ने जान से मारने की नीयत से युवक पर लाइसेंसी बंदूक से गोली चलाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
सेन पश्चिम पर थाने की पुलिस ने 24 जनवरी को गौरव कुमार नाम के युवक पर लाइसेंसी बंदूक से जान लेने की नीयत से गोली चलाने वाले दबंग दयाराम यादव को भीम नगर चौराहे के पास से शुक्रवार को गिरफ्तार किया है।थाना प्रभारी कुशल पाल सिंह ने शुक्रवार शाम 5बजे बताया पकड़े गए अभियुक्त के पास से लाइसेंसी बंदूक, पांच जिंदा कारतूस और 12 खोखे बरामद हुए हैं।