प्रतापगढ़: धरौली गांव में विरोध प्रदर्शन के बाद प्रशासन जागा, पेड़ कटवाने के साथ बनाया गया स्पीड ब्रेकर
धरौली गांव में बीते 1 महीने के अंदर सरकारी पुलिया के चलते पुलिया के किनारे स्थित आम के पेड़ से टकराकर एक महीने के अंदर तीन मौत हो गई। जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। शुक्रवार की सुबह 7 बजे सपा उपाध्यक्ष संदीप यादव की अगुवाई में सैकड़ो की संख्या में ग्रामीणों ने पेड़ काटने व पुलिया की चौड़ी करने तथा हाईवे पर ब्रेकर बनाने की मांग को लेकर धरना दिया।