प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडे का भाजपायों ने किया भव्य स्वागत
प्रतापगढ़ जनपद के कर्माही गांव निवासी पूर्व मंत्री डॉक्टर महेंद्र सिंह के यहां चल रही श्रीमद् भागवत कथा में शामिल होने के लिए शनिवार की रात करीब 8 बजे चंदौली के पूर्व सांसद वा केंद्र में मंत्री रहे महेंद्र नाथ पांडे पहुंचे। इस दौरान रानीगंज के पूर्व विधायक धीरज ओझा समेत तमाम भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उनका जनपद में भव्य स्वागत किया।