प्रतापगढ़: राजकीय इण्टर कालेज के छात्रों ने निकाली विधिक जागरूकता रैली, अपर जिला जज ने दिखाई झंडी
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अब्दुल शाहिद के मार्गदर्शन में विधिक सेवा दिवस के अवसर पर शनिवार सुबह 11 बजे राजकीय इंटर कॉलेज प्रतापगढ़ के छात्रों द्वारा विधिक जागरूकता रैली निकाली गई। अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुमित पंवार एवं शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।