प्रतापगढ़: छतरपुर गांव निवासी युवक के साथ जमीनी विवाद को लेकर की गई मारपीट, पीड़ित ने पुलिस से की शिकायत
छतरपुर गांव के निवासी राम शिरोमणि वर्मा का अपने पड़ोसी फकीर वर्मा से जमीन को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। शनिवार को फकीर वर्मा उक्त जमीन पर अपना दावा करते हुए फवड़े से साफ सफाई कर रहे थे। जिसका राम शिरोमणि ने विरोध करते हुए उक्त जमीन पर सफाई करने से मना किया। इसी बात को लेकर दोनों में कहा सुनी होने लगी। राम शिरोमणि की डंडे से पिटाई की गई।