चांडिल: चौका में टमाटर से लदा पिकअप पलटा, सड़क पर बिखरे टमाटर
चौका थाना क्षेत्र के एनएच 33 पर चौका ओवरब्रिज चावलीबासा के पास मंगलवार भोर करीब 5 बजे टमाटर लदा पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गया।हादसे में टमाटर सड़क पर बिखर गए।सूचना पर चौका पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली।पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त पिकअप को जब्त कर लिया है।पिकअप वैन टमाटर लेकर टाटा से रांची की ओर जा रहा था।चालक सुरक्षित है।