नवादा में अवैध हथियारों का जखीरा बरामद, नवादा में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा; नालंदा का एक व्यक्ति गिरफ्तार
Nawada, Nawada | Oct 22, 2026 नवादा में अवैध हथियारों का जखीरा बरामद, नवादा में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा; नालंदा का एक व्यक्ति गिरफ्तार नवादा: बिहार में अवैध हथियारों के जखीरे का खुलासा, नारदीगंज थाना क्षेत्र के बनगंगा समीप चौरमा गांव में नवादा जिला बल और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर कथित मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। पुलिस ने मौके से एक देशी कट्टा, अर्द्धनिर्मित हथियार, हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाली मशीनें एवं उपकरण, लोहे के पाइप और चार जिंदा कारतूस समेत भारी मात्रा में सामग्री बरामद की है। इस मामले में विनेश विश्वकर्मा उर्फ बिंदी मिस्त्री, पिता स्वर्गीय शिव मिस्त्री, निवासी जिराइन गांव, जिला नालंदा को हिरासत में लिया गया है। 22 अक्टूबर की शाम हिसुआ एसडीपीओ राहुल सिंह ने नारदीगंज थाना परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मामले में पुलिस की आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान नारदीगंज थानाध्यक्ष राजेश कुमार और अपर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार भी मौजूद रहे। रिपोर्ट: Sonu Singh Journalist #Nawada #NawadaNewsTak #BiharNews #NawadaPolice #Naradiganj #STF #MiniGunFactory #IllegalWeapons #ArmsRecovery #BiharCrimeNews #CrimeNews #NawadaCrime #BiharPolice #WeaponRecovery #ExclusiveNews #BreakingNews #SonuSinghJournalist