Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
हत्या
भारत
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
onlinerakeshk
Previous slide
Next slide
पटना स्नातक चुनाव : नवादा में 31 सेंटर पर वोटिंग आज, (जारी है) स्नातक के 15800 से अधिक मतदाता जबकि शिक्षक निर्वाचन के 1749 मतदाता, सीसीटीवी से हो रही निगरानी।
Nawada, Nawada
| Oct 23, 2026
MORE NEWS
एमएलसी चुनाव के लिए नवादा में मतदान जारी।
Nawada, Nawada | Oct 23, 2026
भोजपुरी-मगही सुपरस्टार गायक गुंजन सिंह ने डॉ. अनुज सिंह को दिया समर्थन, स्नातक मतदाताओं से की अपील । बिहार की राजनीतिक सरगर्मी के बीच स्नातक निर्वाचन क्षेत्र को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। भोजपुरी और मगही के सुपरस्टार गायक गुंजन सिंह ने जन सुराज के प्रत्याशी डॉ. अनुज सिंह को अपना समर्थन दिया है। साथ ही उन्होंने स्नातक मतदाताओं से भी अपील की है। भोजपुरी और मगही संगीत जगत में अपनी पहचान रखने वाले गायक गुंजन सिंह ने जनसुराज के प्रत्याशी डॉ. अनुज सिंह के समर्थन का ऐलान किया है। इस समर्थन के साथ ही उन्होंने स्नातक मतदाताओं से चुनाव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने और मतदान को लेकर जागरूक रहने की अपील की है। गुंजन सिंह के समर्थन को स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की चुनावी गतिविधियों के बीच एक अहम घटनाक्रम के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि, इस समर्थन का मतदाताओं पर क्या असर पड़ेगा, यह आने वाला समय और चुनावी परिणाम ही बताएंगे। अब सबकी नजर इस बात पर है कि स्नातक मतदाताओं के बीच प्रत्याशियों का जनसंपर्क अभियान किस तरह आगे बढ़ता है और मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करते हुए क्या फैसला लेते हैं। फिलहाल, गुंजन सिंह द्वारा डॉ. अनुज सिंह को समर्थन दिए जाने की खबर चर्चा में है। चुनाव से जुड़ी हर महत्वपूर्ण अपडेट के लिए देखते रहिए PPN News Hub Nawada Bihar खबर आपकी, आवाज आपकी।
Nawada, Nawada | Oct 22, 2026
वजीरगंज में सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, एक घायल को किया गया रेफर। खिरियावां मोड़ के पास एनएच-82 पर अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, आक्रोशित लोगों ने की सड़क जाम। वजीरगंज। गया-राजगीर एनएच-82 पर वजीरगंज थाना क्षेत्र के खिरियावां मोड़ के पास गुरुवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान मानपुर प्रखंड के जहाना गांव निवासी 27 वर्षीय रंजीत चौहान के रूप में हुई है। वहीं, घायल 28 वर्षीय लालजीत चौहान भी जहाना गांव का निवासी बताया गया है। घटना की सूचना मिलने पर 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए वजीरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सक डॉ. नंदलाल प्रसाद की देखरेख में प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मगध मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया गया। मृतक के भाई सिकंदर चौहान के अनुसार, दोनों युवक मजदूरी करते थे और नरहट थाना क्षेत्र के भीखमपुरा गांव में एक परिवार के यहां काम करने जा रहे थे। इसी दौरान खिरियावां मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में रंजीत की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। महिला परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे से आक्रोशित लोगों ने घटनास्थल के पास सड़क जाम कर दिया। करीब आधे घंटे से सड़क जाम रहने के कारण आवागमन प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभाकर सिंह भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। एवं हर संभव मदद और सहायता दिलाने का भरोसा भी दिया । बिहार गया से राकेश कुमार चंदन की रिपोर्ट ।
Nawada, Nawada | Oct 22, 2026
नारदीगंज में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, हथियार और जिंदा कारतूस बरामद, एक को किया गया गिरफ्तार। नवादा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। नारदीगंज थाना पुलिस ने नवादा पुलिस की मदद से इस इलाके के वनगंगा समीप चौरमा गांव में चल रही एक कथित मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया है। पुलिस ने मौके से एक देसी कट्टा, अर्धनिर्मित हथियार, हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इस पूरे मामले की जानकारी हिसुआ एसडीपीओ राहुल सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दी। हम आपको बताते चले की पुलिस की कार्रवाई में विनेश विश्वकर्मा उर्फ बिंदी मिस्त्री पिता स्वर्गीय शिव मिस्त्री निवासी जिराईन गांव जिला नालंदा को हिरासत में लिया गया है। नवादा जिले में अवैध हथियार निर्माण के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पीपीएन न्यूज़, नारदीगंज थाना पुलिस ने नवादा पुलिस के सहयोग से कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में संचालित मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया। पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान मौके से एक देसी कट्टा, अर्धनिर्मित हथियार, हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। इस बरामदगी के बाद अवैध हथियार निर्माण और उसकी आपूर्ति से जुड़े नेटवर्क को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि, इस मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता और हथियारों की आपूर्ति से संबंधित विस्तृत जानकारी पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। वहीं, हिसुआ के एसडीपीओ राहुल सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पुलिस की कार्रवाई और बरामद सामान के संबंध में जानकारी साझा की। फिलहाल, पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध हथियार निर्माण पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। मामले में आगे की जांच और पुलिस की आधिकारिक जानकारी पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। नवादा में अवैध हथियार निर्माण के खिलाफ पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों के बीच हड़कंप मचने की संभावना है। अब देखना होगा कि जांच के दौरान इस नेटवर्क से जुड़े और कौन-कौन से तथ्य सामने आते हैं। *नवादा जिले की हर छोटी-बड़ी खबर के लिए देखते रहिए PPN News Hub Nawada Bihar।* *PPN News के लिए राकेश कुमार चंदन की रिपोर्ट।*
Nawada, Nawada | Oct 22, 2026
नारदीगंज पुलिस ने नवादा पुलिस की मदद से क्षेत्र में चल रहे मिनी गन फैक्ट्री का किया खुलासा, मौके से एक देसी कट्टा अर्ध निर्मित हथियार एवं हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाली उपकरण और जिंदा कारतूस को भी किया बरामद। हिसुआ एसडीपीओ राहुल सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी। एक को किया गया गिरफ्तार। *नवादा जिले की हर छोटी-बड़ी खबर के लिए देखते रहिए PPN News Hub Nawada Bihar।* *PPN News के लिए राकेश कुमार चंदन की रिपोर्ट।*
Nawada, Nawada | Oct 22, 2026
मतदान से पहले जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार से मिले पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जाना स्वास्थ्य का हाल । बिहार की सियासत से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर प्रचार थम चुका है। इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य का हाल जाना। इस मुलाकात को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज है। बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी के बीच अब मतदान की तैयारी पूरी हो चुकी है। चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद सभी प्रत्याशियों की नजरें मतदान पर टिकी हैं। इसी बीच, मतदान से एक दिन पहले गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार से मिलने पहुंचे। बताया गया है कि नीतीश कुमार ने नीरज कुमार के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनसे मुलाकात की। यह मुलाकात करीब पांच से सात मिनट तक चली। गौरतलब है कि नीरज कुमार बुधवार को अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर लौटे थे। उनके स्वास्थ्य को लेकर समर्थकों और पार्टी के लोगों की नजर बनी हुई है। वहीं, चुनावी कार्यक्रम के अनुसार मतदान शुक्रवार सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक होना है। इस चुनाव में करीब 5.33 लाख मतदाताओं के लिए 933 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। चुनाव मैदान में कुल 150 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। अब देखना होगा कि मतदान के बाद किस प्रत्याशी के पक्ष में मतदाताओं का समर्थन सामने आता है और चुनावी नतीजे बिहार की राजनीति में क्या संदेश देते हैं। नवादा जिले की हर छोटी बड़ी खबर के लिए देखते रहिए Ppn News Hub Nawada Bihar
Nawada, Nawada | Oct 22, 2026
संयुक्त राष्ट्र में जमुई लोकसभा सीट से सांसद अरुण भारती ने रखा भारत का पक्ष शांति निर्माण सामाजिक न्याय का उठाया मुद्दा, बोले देश की जरूरत और प्राथमिकताओं का हो सम्मान। बिहार के जमुई लोकसभा सीट से लोजपा आर के सांसद अरुण भारती ने संयुक्त राष्ट्र में भारत का पक्ष रखा है । उन्होंने न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में दुनिया में शांति बनाए रखने देश की जरूरत के अनुसार मदद देने और सामाजिक न्याय को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
Nawada, Nawada | Oct 22, 2026
आज दिनांक 21.10.2026 को पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक नवादा के द्वारा जनता दरबार का आयोजन कर आवेदकों की समस्या का निष्पादन किया गया। उक्त आवेदकों के आवेदन के आलोक में अतिशीघ्र निष्पादन हेतु संबंधित थाना को निर्देशित भी किया गया है। Bihar Police
Nawada, Nawada | Oct 21, 2026