नारदीगंज में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, हथियार और जिंदा कारतूस बरामद, एक को किया गया गिरफ्तार।
नवादा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। नारदीगंज थाना पुलिस ने नवादा पुलिस की मदद से इस इलाके के वनगंगा समीप चौरमा गांव में चल रही एक कथित मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया है। पुलिस ने मौके से एक देसी कट्टा, अर्धनिर्मित हथियार, हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इस पूरे मामले की जानकारी हिसुआ एसडीपीओ राहुल सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दी।
हम आपको बताते चले की पुलिस की कार्रवाई में विनेश विश्वकर्मा उर्फ बिंदी मिस्त्री पिता स्वर्गीय शिव मिस्त्री निवासी जिराईन गांव जिला नालंदा को हिरासत में लिया गया है।
नवादा जिले में अवैध हथियार निर्माण के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पीपीएन न्यूज़, नारदीगंज थाना पुलिस ने नवादा पुलिस के सहयोग से कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में संचालित मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया।
पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान मौके से एक देसी कट्टा, अर्धनिर्मित हथियार, हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
इस बरामदगी के बाद अवैध हथियार निर्माण और उसकी आपूर्ति से जुड़े नेटवर्क को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि, इस मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता और हथियारों की आपूर्ति से संबंधित विस्तृत जानकारी पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
वहीं, हिसुआ के एसडीपीओ राहुल सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पुलिस की कार्रवाई और बरामद सामान के संबंध में जानकारी साझा की।
फिलहाल, पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध हथियार निर्माण पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। मामले में आगे की जांच और पुलिस की आधिकारिक जानकारी पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
नवादा में अवैध हथियार निर्माण के खिलाफ पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों के बीच हड़कंप मचने की संभावना है। अब देखना होगा कि जांच के दौरान इस नेटवर्क से जुड़े और कौन-कौन से तथ्य सामने आते हैं।
*नवादा जिले की हर छोटी-बड़ी खबर के लिए देखते रहिए PPN News Hub Nawada Bihar।*
*PPN News के लिए राकेश कुमार चंदन की रिपोर्ट।*
Nawada, Nawada | Oct 22, 2026